अत्यंत दुखी मन से सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य अंकल श्री आनंद सिंह नेगी जी (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, BSF) का आज उनके पैतृक गांव पौड़ी, बीरोखाल में आकस्मिक हृदयघात (Heart Attack) के कारण स्वर्गवास हो गया है।
देश सेवा में समर्पित रहा उनका जीवन और उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेगा। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना हमारे पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
भगवान बदरी विशाल जी से यही प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और सभी परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का धैर्य और बल प्रदान करें।
ॐ शांति! 🕉️🙏
