चुनावी तैयारियों को धार देगी भाजपा, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज लेंगे संगठन की बैठक

उत्तराखण्ड

देहरादून में पदाधिकारियों के साथ मंथन के बाद शुरू होगा जिलों में प्रवास, कुमाऊं से लेकर उत्तरकाशी तक संगठन की गतिविधियों का लेंगे जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रभारी और सह प्रभारी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की सक्रियता और तैयारियों का जायजा लेंगे।

ये भी पढ़ें:  तीन साल तक धमकाकर युवती का करता रहा शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, शुक्रवार को सबसे पहले संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद पांच जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक होगी। इन बैठकों के जरिए संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  रन फॉर यूनिटी में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

कुमाऊं मंडल से शुरू होगा अरविंद मेनन का प्रवास

सह प्रभारी अरविंद मेनन का प्रदेश प्रवास 24 अक्टूबर से कुमाऊं मंडल में शुरू होगा। इस दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे। वहीं, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का तीन दिवसीय प्रवास 28 अक्टूबर से उत्तरकाशी और आसपास के जिलों में प्रस्तावित है। इन दौरों के माध्यम से पार्टी नेतृत्व स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आकलन करेगा।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण

महामंत्री संगठन भी जिलों में सक्रिय

भाजपा के महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड पहुंचे शर्मा बृहस्पतिवार को टिहरी में थे। आने वाले दिनों में उनके प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के इन दौरों को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *