बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

उत्तराखण्ड
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अब  इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:  को-पायलट अनिवार्य करने के फैसले पर हेली ऑपरेटरों का विरोध, आज से चार्टर्ड सेवा बंद करने का एलान

रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  खेल महाकुम्भ में 3.35 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *