SIR को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी

उत्तराखण्ड

*SIR पर राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को दी SIR पर विस्तृत जानकारी

– 15 लाख नोटिसों पर अबतक हो चुकी सुनवाई

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, पीएमजीएसवाई के तहत 3172 किमी सड़क निर्माण की तैयारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें:  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से अनिल गोयल, राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से  सत्यपाल,  सतेंद्र, जसपाल,  सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *