पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की स्थिति की जानकारी ली और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।

ये भी पढ़ें:  को-पायलट अनिवार्य करने के फैसले पर हेली ऑपरेटरों का विरोध, आज से चार्टर्ड सेवा बंद करने का एलान

इसी सत्र से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे सीमांत क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ और आसपास के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुखों को फिर मिलेगी क्षेत्र पंचायत निधि, मानदेय-भत्ते बढ़ाने की भी तैयारी: सीएम धामी

सीमांत क्षेत्रों में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेडिकल कॉलेज के विकसित होने से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम हेली सेवाओं पर DGCA की नई सख्ती, अब दो पायलटों के बिना नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का लाभ क्षेत्रवासियों तक पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और विधायक फकीर राम टम्टा सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *