पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डीएलसी और पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

उत्तराखण्ड

डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आ रही परेशानी तो साइबर कोषागार पहुंचें पेंशनर, जीआरडी नंबर, आधार और बैंक पासबुक लाना अनिवार्य

देहरादून। पेंशनरों की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए साइबर कोषागार देहरादून की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5 के तहत यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, सेना के बैंड और जयकारों के बीच भावुक हुए श्रद्धालु

मुख्य कोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून बीएन पाण्डेय ने साइबर कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है या पेंशन संबंधी किसी अन्य परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  23 साल पुराने जेनी प्रकरण में नया दावा, हरक सिंह रावत बोले- बेटे के पिता का नाम अस्पताल रिकॉर्ड में ‘बबलू’

उन्होंने बताया कि इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों के आधार पर संबंधित अधिकारियों की ओर से उनकी समस्याओं के निराकरण में सहायता की जाएगी।

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क

पेंशनरों की शिकायतों के निस्तारण के लिए साइबर कोषागार में उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। पेंशनर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा में टिकट की दौड़ तेज, मदन कौशिक समेत 9 नेताओं ने पेश की दावेदारी

पेंशनरों को साइबर कोषागार कार्यालय, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में संपर्क करने की सुविधा दी गई है। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी संबंधित पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2026 से पहले इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने और पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *