केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और पर्वतारोहियों के शव, आठ में से सात की मौत की पुष्टि; एक की तलाश जारी

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर हुए हादसे के बाद लापता पर्वतारोहियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बर्फीले और दुर्गम रास्तों के बीच खोजबीन कर रही एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम को बृहस्पतिवार को दो और पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही हादसे में लापता आठ लोगों में से अब तक सात के शव मिल चुके हैं, जबकि एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:  प्रदेशभर में दो माह तक चलेगा जल-कृषि समृद्धि अभियान, जल संरक्षण और खेती को मिलेगा बढ़ावा

रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद किए गए शवों को नीचे लाने में खराब मौसम बाधा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से दोनों शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को मौसम अनुकूल रहने पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से शवों को मातली हेलिपैड पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

इससे पहले बुधवार तक हादसे में चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं। बुधवार को मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान प्रभावित रहा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को एनआईएम और एसडीआरएफ की टीमों ने दुर्गम क्षेत्र में अभियान आगे बढ़ाते हुए दो और शवों को खोज निकाला।

ये भी पढ़ें:  हल्द्वानी में बनेगा हाईकोर्ट का स्थायी परिसर! सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर चर्चा

दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की ओर से शवों को सुरक्षित नीचे लाने के साथ ही शेष लापता पर्वतारोही की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, बर्फबारी और लगातार बदलते मौसम के कारण बचाव अभियान में टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित होंगी 15 हस्तियां, राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगा पुरस्कार

हादसे में लापता सभी पर्वतारोहियों की तलाश और बरामद शवों को सुरक्षित नीचे लाना रेस्क्यू टीमों के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *