शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के मामले में युवक गिरफ्तार

अपराध उत्तराखण्ड

हल्द्वानी।

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, पहचान छिपाने, धमकी देने और डिजिटल साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ऊधम सिंह नगर जनपद की निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में किराये पर रहकर निजी संस्थान में कार्यरत है। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ निवासी शहबाज नामक युवक से हुई। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो बाद में मित्रता में बदल गया।

ये भी पढ़ें:  थारू समाज से सीधे संवाद में मुख्यमंत्री धामी, विकास और जनकल्याण पर दिया जोर

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाते हुए उससे विवाह का वादा किया। बाद में जब उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली, तो आरोपी ने कथित तौर पर विश्वास बनाए रखने के लिए विवाह और धर्म परिवर्तन का आश्वासन दिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर विभिन्न स्थानों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने विवाह की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके साथ ही उसने दोनों के बीच हुई चैट, फोटो और वीडियो मोबाइल से हटाने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:  मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रॉली में बैठने से पहले नदी में गिरा तीर्थयात्री, रेस्क्यू कर बचाई गई जान

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया जारी है और मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, कुल भागीदारी 6.5 लाख के पार

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *