रामनगर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलसे, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखण्ड

रामनगर।

नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से एक महिला और उसका बेटा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर छोई क्षेत्र में देर रात अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुखों को फिर मिलेगी क्षेत्र पंचायत निधि, मानदेय-भत्ते बढ़ाने की भी तैयारी: सीएम धामी

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि दोनों मरीज गंभीर रूप से झुलसे हुए अस्पताल पहुंचे थे। जांच में उनके शरीर पर लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी पाई गई। बेटे की हालत अधिक गंभीर होने के कारण दोनों को प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  को-पायलट अनिवार्य करने के फैसले पर हेली ऑपरेटरों का विरोध, आज से चार्टर्ड सेवा बंद करने का एलान

दोनों घायलों को आगे के उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनों और हाईटेंशन तारों की तत्काल जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, 9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

फिलहाल बिजली विभाग और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। प्रारंभिक तौर पर हाईटेंशन लाइन टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *