सीएम धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट, भारतीय क्रिकेट में योगदान की सराहना

उत्तराखण्ड खेल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी और शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका खेल जीवन संघर्ष, मेहनत, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून की 29.17 हेक्टेयर चाय बागान भूमि की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री और हस्तांतरण पर भी प्रतिबंध; विकेश नेगी की जनहित याचिका पर अहम आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह की खेल उपलब्धियां और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी है।

ये भी पढ़ें:  लंबी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, सैलानियों की भीड़ से लौटी रौनक; घंटों जाम में फंस रहे लोग

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *